यूपी में इसबार कांग्रेस का पूरी तरह ब्राह्मण-राजपूतों पर दाव!
khaskhabar.com: बुधवार, 17 अगस्त 2016 8:37 PM (IST)
अबकी बार भी नहीं बना तो ये
राज्य में किसी ब्राह्मण के सीएम बनने का मौका फिर शायद न आए।
दूसरी अहम बात ये कही जाएगी कि मायावती के चरणों में और मुलायम के पिछलग्गू
क्यों बनना चाहते हैं। बीजेपी ने यूपी में मौका मिलने पर भी ब्राह्मण सीएम
नहीं दिया, उलटे इस बार तो ब्राह्मण लक्ष्मीकांत वाजपेयी को अध्यक्ष पद से
हटा दिया, इसलिए सम्मान के लिए कांग्रेस के साथ आइये, हमने सीएम उम्मीदवार
दिया और 100 से यादा सीटें भी देंगे।
राजपूत सम्मेलनों में कहा जायेगा कि बीजेपी में तमाम राजपूत सांसद जीते,
लेकिन राजनाथ सिंह तक के हाथ बंधे हुए हैं, उनके पर कतर दिए गए हैं। बसपा
के विजय बहादुर सिंह जैसे नेताओं को बेइज्जत कर निकाला गया। सपा में अमर
सिंह को निकाला गया, वो आए तो वो रूतबा नहीं मिला। इसलिए सम्मान के साथ
कांग्रेस में आइये, 70 से ज्यादा सीटें भी दी जाएंगी।
जितिन प्रसाद और संजय सिंह को जिम्मेदारी दी गई है कि वो यूपी में सम्मानित
और असरदार ब्राह्मण परिवारों से संपर्क करें, फिर चाहे वो राजनीति में हों
या न हों। उनको ये एहसास दिलाने की कोशिश होगी कि कांग्रेस हमेशा उनके
हितों का ख्याल रखेगी।