prakash rajpurohit will new collector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 9:09 pm
Location
Advertisement

प्रकाश राजपुरोहित होंगे नए जिला कलेक्टर

khaskhabar.com : गुरुवार, 03 नवम्बर 2016 8:32 PM (IST)
प्रकाश राजपुरोहित होंगे नए जिला कलेक्टर
हनुमानगढ़। प्रकाश राजपुरोहित (30) हनुमानगढ़ के नए जिला कलेक्टर होंगे। वे स्थानीय स्तर पर अब तक के सबसे कम उम्र के कलेक्टर होंगे। राज्य सरकार की ओर से बीती रात्रि 62 आईएएस अफसरों के किए गए तबादलों में राजपुरोहित को हनुमानगढ़ लगाया गया है। राजपुरोहित की कलेक्टर के रूप में यह दूसरी नियुक्ति है। दो साल पहले बांसवाड़ा कलेक्टर के रूप में उनकी पहली नियुक्ति थी। इससे पहले वे वित्त विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत थे। मूलत: बाड़मेर जिले में पचपदरा तहसील के अरावा गांव निवासी राजपुरोहित 2010 के बैच के आईएएस हैं। जिनकी पहली नियुक्ति 2011 में अलवर जिले के बहरोड में एसडीएम के पद पर हुई थी। इसके बाद उन्होंने श्रीगंगानगर में एसडीएम के पद पर कार्य किया।


यह भी पढ़े :जब ISIS आतंकियों के साथ कमरे में फंस गईं सात लड़कियां...

यह भी पढ़े :CM अखिलेश की रथ यात्रा 56 किमी गई, रथ 1 किमी पर रूका, SEE PIC

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement