Prakash Ambedkar list of Lok Sabha candidates gave Congress-NCP a shock-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 5:27 pm
Location
Advertisement

प्रकाश आंबेडकर की लोकसभा प्रत्याशी सूची ने कांग्रेस-NCP की मुश्किलें बढ़ाई

khaskhabar.com : शनिवार, 16 मार्च 2019 3:54 PM (IST)
प्रकाश आंबेडकर की लोकसभा प्रत्याशी सूची ने कांग्रेस-NCP की मुश्किलें बढ़ाई
मुंबई। महाराष्ट्र में बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के पोते प्रकाश आंबेडकर ने अपनी वंचित बहुजन आघाडी के 37 उम्मीदवारों की घोषणा कर कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को बड़ा झटका दे दिया है। प्रकाश आंबेडकर ने एआईएमआईएम के साथ मिलकर महाराष्ट्र में चुनाव लड़ रहे हैं। इन दोनों ने पिछड़ी जातियां धनगर, कुनबी, माली, बौद्ध, मातंग, कोली, आगरी, भील आदि को शामिल कर कांग्रेस-एनसीपी की चिंता बढ़ा दी है। क्योंकि ये वर्ग कांग्रेस-एनसीपी का वोटर रहा है।


आम्बेडकर और औवेसी की पार्टी चुनाव में ज्यादा सफलता नहीं मिलेगी। लेकिन वह कांग्रेस और एनसीपी का गणित बिगाड़ कर रख दिया है। कांग्रेस-एनसीपी के प्रत्याशियों के वोट जरूर काटेंगे। आंबेडकर ने सूची में उम्मीदवारों के नाम के साथ उनकी जातियां के नाम भी अंकित किए गए हैं। वंचित बहुजन आघाडी की पहली सूची में प्रकाश आंबेडकर का नाम नहीं आया है।

आंबेडकर खुद सोलापुर या अकोला लोकसभा सीट से चुनाव लडऩे का अनुमान बताया जा रहा हैं। आंबेडकर बाकी सीटों के लिए प्रत्याशियों की 4 दिन के अंदर जारी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement