Pradyumna murder case: three member sit has submitted its report to the dc of gurugram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रेयान स्कूल में कई खामियां आईं सामने, अब हरियाणा सरकार लेगी बड़ा एक्शन

khaskhabar.com: रविवार, 10 सितम्बर 2017 9:39 PM (IST)
रेयान स्कूल में कई खामियां आईं सामने, अब हरियाणा सरकार लेगी बड़ा एक्शन
गुरुग्राम। गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में खामियां उजागर होने के बाद हरियाणा सरकार सख्त हो गई है। अब हरियाणा सरकार रेयान स्कूल को नोटिस भेजेगी और 15 दिन में जवाब देने के लिए कहेगी। जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर रेयान स्कूल की मान्यता रद्द हो सकती है। माना जा रहा है कि हरियाणा सरकार स्कूल को अपने कब्जे में ले सकती है। इससे पहले बच्चे की हत्या के मामले की जांच कर रही एसआईटी ने रविवार को गुरुग्राम के डीसी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में स्कूल के अंदर कई खामियों को बताया। तीन सदस्यीय एसआईटी टीम ने अपनी जांच में पाया कि सीसीटीवी लगाने में गड़बड़ी की गई थी। साथ ही स्कूल के अंदर ड्राइवर और कंडक्टरों के लिए अलग से कोई टॉयलेट की व्यवस्था नहीं थी। स्कूल की बाउंड्री भी टूटी हुई थी और टॉयलेट बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं थे। एसआईटी के सदस्यों ने यह भी बताया कि स्कूल में रखे गए कर्मचारियों की भी सही तरीके से पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कि जाती है। एसआईटी द्वारा रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद गुरुग्राम के डीसी ने माध्यमिक शिक्षा के निदेशक को पत्र लिखकर हरियाणा स्कूल शिक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। स्कूल प्रबंधन व मालिक के खिलाफ केस दर्ज
हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने रविवार को कहा कि गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन व मालिक पर जुवेनाइल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, मर्डर केस की जांच कर रही एसआईटी ने गुडग़ांव के रेयान स्कूल में पढ़ाने वाली तीन महिला टीचरों को पूछताछ के लिए बुलाया है। रेयान इंटरनेशनल स्कूल परिसर में शुक्रवार को सात साल के एक छात्र की गला रेत कर नृशंस हत्या कर दी गई थी। मंत्री ने कहा कि यह स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि छात्रों को स्कूल परिसर में सुरक्षित रखे, लेकिन वे ऐसा करने में विफल रहे।
उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन कक्षा 2 के छात्र की हत्या के लिए जिम्मेदार है, इसलिए प्रबंधन और मालिक पर जूवेनाइल एक्ट की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शर्मा ने कहा कि पुलिस ने बच्चे की नृशंस हत्या करने के लिए पहले ही स्कूल के बस कंडक्टर अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है और बच्चे की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार (चाकू) को भी बरामद किया है। रामविलास शर्मा ने कहा कि पुलिस हफ्ते भर के भीतर फास्ट-ट्रैक अदालत में एक आरोप पत्र दाखिल करेगी। यदि बच्चे के माता-पिता इससे संतुष्ट नहीं होते हैं तो राज्य सरकार सीबीआई सहित किसी भी एजेंसी से जांच कराने के लिए तैयार है।
स्कूल बस के परिवहन ठेके को रद्द कर दिया

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement