Pradhan and his team will brainstorm on BJP election roadmap-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा के चुनावी रोडमैप पर प्रधान और उनकी टीम करेगी मंथन

khaskhabar.com: बुधवार, 22 सितम्बर 2021 11:39 AM (IST)
भाजपा के चुनावी रोडमैप पर प्रधान और उनकी टीम करेगी मंथन
लखनऊ। मिशन 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी सिलसिले में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा बनी चुनाव प्रभारी, सह और क्षेत्रीय प्रभारियों की टीम अपने पहले दौरे पर राजधानी लखनऊ आ रही है। प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और उनकी टीम यहाँ पर लगातार बैठक कर अपनी चुनावी रणनीति बनायेगी। भाजपा के प्रदेश मीडिया इंचार्ज मनीष दीक्षित ने बताया कि पार्टी के चुनाव प्रभारी व केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान बुधवार 22 सितम्बर से उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। उनके साथ प्रदेश चुनाव सहप्रभारी व केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर , अर्जुनराम मेघवाल , सरोज पाण्डेय केन्द्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी व विवेक ठाकुर (सांसद राज्यसभा) भी प्रवास पर लखनऊ आ रहे है। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आज संगठनात्मक बैठके आयोजित की गयी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के साथ सभी क्षेत्रीय संगठन प्रभारियों सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व वरिष्ठ नेता सम्मिलित होंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान मतदाता सूची पुनीरीक्षण, सदस्यता अभियान और सरकार के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। धर्मेंद्र प्रधान गुरुवार को गोरखपुर में एक कार्यक्रम में भाग लेंने जाएंगे। इसके बाद फिर वह लखनऊ लौट कर बैठकों में भाग लेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement