Powerful quake hits northern Japan, some damage reported-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 2:41 pm
Location
Advertisement

जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप, 30 लाख घरों की बिजली गुल

khaskhabar.com : गुरुवार, 06 सितम्बर 2018 12:14 PM (IST)
जापान में 6.7 तीव्रता का भूकंप, 30 लाख घरों की बिजली गुल
टोक्यो। जापान के होक्काइदो प्रांत में गुरुवार को रिक्टर पैमाने पर 6.7 तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज हुए। भूंकप के कारण हुए भूस्खलन से बहुत से घर जमींदोज हो गए। लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव कार्य जारी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार, भूकंप का बड़ा झटका होक्काइदो प्रांत में तडक़े 3.08 बजे दर्ज हुआ। भूकंप का केंद्र उत्तर में 40 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इससे भूस्खलन की घटना के साथ-साथ करीब 30 लाख घरों में बिजली की आपूर्ति ठप्प पड़ गई और एक परमाणु संयंत्र में जेनरेटर से बिजली की आपूर्ति करानी पड़ी।

भूकंप के बाद कई झटके (ऑफ्टर शॉक) महसूस किए गए। इसमें तीन घंटे बाद 5.4 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। जेएमए ने कहा कि 6.7 तीव्रता के भूंकप के परिणामस्वरूप जापान के तटवर्ती इलाकों में समुद्र के स्तर में थोड़ा बदलाव आ सकता है।

पुलिस ने कहा कि उन्हें भूकंप की वजह से कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। होक्काइदो की राजधानी में 53 लोगों के घायल होने की सूचना है। अधिकारियों के अनुसार, भूकंप प्रभावित इलाकों में बहुत से घर ढह गए हैं। राहत कार्य जारी है। ‘एनएचके’ के अनुसार, अत्सुमा में भूस्खलन के कारण घरों के गिरने से 16 लोग लापता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement