Power cut from 14 to 20 May-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

14 से 20 मई तक बिजली बंद

khaskhabar.com: शनिवार, 13 मई 2017 1:09 PM (IST)
14 से 20 मई तक बिजली बंद
धर्मशाला। विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता सुरेश कौंडल ने बताया है कि 33केवी कांगड़ा-सिद्धपुर लाईन की तारों को बदलने के कारण भडवाल, मंदल, मसरेहड़, डगवार, मनेड, त्रैम्बलू, हर्नेद, घियानाखुर्द इत्यादि गांवों में 14 से 20 मई तक प्रातः 8 बजे से कार्य समाप्त होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त 11केवी एमईएस योल और 11केवी 53 मील फीडरों के आवश्यक रख-रखाव के चलते रक्कड़, नरवाणा कस्बा, सालिग, टंग, बलेहड़, कंड कर्डियाना, सेराथाना, तंगरोटी, रमेढ़, बलधर, शिउंड, धलूं, पटियाखर, सेराभेरू, रौंखर, जसौर, कलेड तथा 53 मील इत्यादि गांव में 15 मई को प्रातः 9.30 बजे से सायं 6.30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि 11केवी खनियारा फीडर के उचिव रखरखाव व मुरम्मत कार्य के चलते मोल्ही, रिजनल सेंटर हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, सोकनी दा कोट, सिद्धपुर, एजुकेशन बोर्ड कॉलोनी, टिलू, खनियारा खास, पटोला, अप्पर रक्कड़ तथा खडोता इत्यादि गांव में 16 मई को प्रातः 9.30 बजे से सायं 6.30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement