Politics going on Chhapaak and Tanhaji movies in congress and bjp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:29 pm
Location
Advertisement

छपाक और तानाजी फिल्मों पर सियासी तनातनी, कांग्रेस और भाजपा हुई आमने-सामने

khaskhabar.com : शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 4:52 PM (IST)
छपाक और तानाजी फिल्मों पर सियासी तनातनी, कांग्रेस और भाजपा हुई आमने-सामने
भोपाल। एसिड अटैक पीडि़ता पर बनी फिल्म छपाक ने मध्य प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। फिल्म को राज्य सरकार द्वारा टैक्स फ्री किए जाने के बाद भाजपा हमलावर है तो कांग्रेस फैसले को साहसिक कदम बता रही है। इतना ही नहीं राजधानी में कांग्रेस के छात्र संगठन ने पहला शो दर्शकों के लिए फ्री कर दिया। दूसरी ओर भाजपा ने तानाजी के फ्री टिकट बांटे। इसके अलावा इंदौर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) जाने के बाद से उन पर हमले हो रहे हैं। भाजपा ने उनके इस कदम को देश विरोधी होने से जोड़ा है। लेकिन राज्य सरकार ने दीपिका की शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म छपाक को टैक्स फ्री कर दिया। इसके बाद से सियासत तेज हो गई है।

कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई ने भोपाल के संगीत सिनेमा के पहले शो के टिकट लेकर वहां पहुंचे लोगों को मुफ्त बांट दिए। जबकि भाजपा ने इस फिल्म का अपने तरह से विरोध किया। पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिनेमाघर पहुंचे और उन्होंने तानाजी फिल्म देखने की लोगों से अपील की।

सिंह ने छपाक को देश के गद्दारों की फिल्म और तानाजी को देशभक्त की फिल्म बताया। इसी तरह भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने तानाजी को टैक्स फ्री करने की मांग की। साथ ही छपाक का पैसा कहां जाएगा, इस पर सवाल भी उठाए हैं। भाजपा के तमाम नेताओं ने दीपिका को लेकर तल्ख बयान भी दिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement