Political advertisements must be deleted within 72 hours Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजनैतिक विज्ञापनों को 72 घंटों के अंदर-अंदर हटाना जरुरी

khaskhabar.com: मंगलवार, 12 मार्च 2019 10:02 PM (IST)
राजनैतिक विज्ञापनों को 72 घंटों के अंदर-अंदर हटाना जरुरी
उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्‍थानों जैसे खाली मैदान इत्यादि का उपयोग चुनाव बैठकों के लिए और चुनाव से संबंधित किसी भी कार्य के लिए हैलिपैड का इस्तेमाल सत्ताधारी पार्टी का एकाधिकार नहीं होगा। अन्य उम्मीदवार या राजनैतिक पार्टियां भी इन स्‍थानों या सुविधाओं का बराबर उपयोग कर सकती है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिगत राजनीतिक पदाधिकारी रेस्ट हाऊस या अन्य सरकारी जगहों पर रुकते हैं तो वे उन सरकारी स्‍थानों का इस्तेमाल चुनाव संबंधित किसी भी गतिविधियों के लिए नहीं कर सकते हैं। डॉ. इन्द्रजीत ने बताया कि चुनावों की घोषणा होने के बाद अब सरकारी उपलब्धियों पर किसी भी प्रकार का विज्ञापन प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित नहीं किया जा सकता है तथा मंत्री या अन्य प्राधिकरण किसी भी प्रकार का वित्तिय अनुदान, शिलान्यास, सरकारी विभागों में अनुबंध आधार पर नियुक्तियों (जो मतदाताओं का प्रभावित कर सकती हैं) की घोषणा नहीं कर सकते हैं।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement