Policeman shot dead by militants in Kashmir -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीर में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मी को मारी गोली

khaskhabar.com: शनिवार, 18 जून 2022 12:34 PM (IST)
कश्मीर में आतंकवादियों ने पुलिसकर्मी को मारी गोली
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में एक 50 वर्षीय पुलिस सब-इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि, "फारूक अहमद मीर का शव संबूरा गांव में उनके घर के पास धान के खेतों में मिला।" ट्वीट में कहा गया है, "प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह कल (शुक्रवार) शाम को अपने धान के खेतों में काम करने के लिए घर से निकला था, जहां उसे आतंकवादियों ने गोली मार दी थी।" सूत्रों ने बताया कि घटना स्थल से दो पिस्टल कारतूस भी मिले हैं।
पीड़ित के परिवार में उसके पिता, पत्नी और तीन बच्चे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement