police seized one crore rupees illegal wine in jhansi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

छापेमारी कर पुलिस ने करीब एक करोड़ की शराब पकड़ी

khaskhabar.com: शनिवार, 11 फ़रवरी 2017 10:55 AM (IST)
छापेमारी कर पुलिस ने करीब एक करोड़ की शराब पकड़ी
झांसी। शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बड़ागांव बाहर क्षेत्र में तस्करी की शराब से भरा एक ट्रक खड़ा है। सूचना पर शहर कोतवाली प्रभारी आशीष मिश्र, स्वाट प्रभारी विक्रम सिंह और सर्विलांस प्रभारी स्वतंत्र सिंह ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। पुलिस ने मौके से शराब से भरे ट्रक को कब्जे में लेकर जसवंत सिंह और मोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि यह शराब मध्य प्रदेश में बनाई गई थी और इसे अरुणाचल प्रदेश में सप्लाई के लिए जाना था। कम्पनी में काम कर चुके एक व्यक्ति की मदद से यह शराब तस्करी की जाती थी। एस एस पी अखिलेश चौरसिया ने पत्रकारों को बताया कि मध्य प्रदेश की डिस्ट्रीलरी में अरुणाचल प्रदेश के लिए शराब तैयार की जाती थी। कम्पनी के एक पूर्व कर्मचारी की मदद से इस पूरे काम को अंजाम दिया जा रहा था। जो शराब बरामद की गई है उसे झांसी और ग्वालियर में सप्लाई किया जाना था। ट्रक से एक हज़ार पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।

[@ खासखबर EXCLUSIVE: यूपी इलेक्शन में क्या गुल खिलाएगा डिजिटल वॉर ?]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement