Police raid and seized the new currency of 34 lakh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पुलिस की छापेमारी में 34 लाख की नई करेंसी बरामद

khaskhabar.com: रविवार, 04 दिसम्बर 2016 08:48 AM (IST)
पुलिस की छापेमारी में 34 लाख की नई करेंसी बरामद
सिरसा। सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर हिसार रोड स्थित एक निजी होटल में दबिश दी । पुलिस ने बार में छापा मारकर 34 लाख 66 हज़ार की नई करेंसी बरामद की। साथ ही पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में भी लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस ने आयकर विभाग को भी मामले के बारे में सूचित कर दिया है। अब आयकर विभाग इन आरोपियों पर शिकंजा कसने को तैयार है । सीआईए स्टॉफ के प्रभारी राजेंद्र गोदारा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी कि कुछ लोग पुरानी करंसी को नई करंसी में बदल रहे है । पुलिस ने हिसार रोड स्थित न्याशा बार व रेस्टोरेंट पर छापा मारा और 34 लाख 66 हजार की नई करंसी बरामद की है। उन्होंने बताया कि बरामद नई करंसी में बीस लाख के दो दो हजार के नए नोट शामिल है जबकि बाकी 100 व 50 के नोट शामिल है। उन्होंने बताया कि आयकर को सूचित कर दिया गया है और जांच जारी है। खास ख़बर Exclusive: सदियों पुरानी सोहराय को बचाने का बीड़ा उठाया महिलाओं ने See photos

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement