Police lathicharge on Congress workers, Rahul Gandhi tweet against BJP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 1:24 pm
Location
Advertisement

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, राहुल ने बीजेपी को कोसा

khaskhabar.com : बुधवार, 19 सितम्बर 2018 11:03 AM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, राहुल ने बीजेपी को कोसा
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए सरगर्मी तेज हो गई हैं। कांग्रेसियों के मंत्री के बंगले पर प्रदर्शन करने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी। बिलासपुर पुलिस द्वारा लाठियां बरसाने की घटना कैमरे में कैद हुई है। पुलिस बर्बरता में कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव घायल हो गए।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पुलिस बर्बरता पर सवाल उठाते हुए इसका दोष बीजेपी पर मंढा है। राहुल गांधी ने इस घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए मोदी सरकार पर हमला करते हुए लिखा कि ''नरेंद्र मोदी की हुकूमत में तानाशाही एक पेशा बन गया है। बिलासपुर में रमन सिंह की सरकार द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मौलिक अधिकारों पर बुज़दिली से किए गए इस प्रहार को वहां की जनता सियासी ज़ुल्म के रूप में याद रखेगी।''

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement