police housing opening in Hapur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हापुड़ में पुलिस आवास का उद्घाटन

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016 09:38 AM (IST)
हापुड़ में पुलिस आवास का उद्घाटन
हापुड़। थाना देहात में आज पुलिसकर्मियों के लिए नव निर्मित आवासीय भवन का पुलिस अधीक्षक ने नारियल फोडक़र व हवन में पूर्ण आहुति देकर उद्घाटन किया। इस आवासीय भवन के बनने से पुलिसकर्मियों को रहने के लिए आवास की समस्या दूर होगी। वही एसपी अलंकृता सिंह ने 25 महिला पुलिसकर्मियों को करंट लगने वाली 25 टोर्च भी दी गई। उन टोरचो की सहायता से हंगामे के दौरान कोई भी व्यक्ति उन महिला पुलिसकर्मियों के पास नही आ सकेगा। यदि कोई व्यक्ति महिला पुलिसकर्मियों के पास आता है तो उस टोर्च में एक बटन है जिसको दबाने से उस व्यक्ति को तुरन्त करंट लग जायेगा। आपको बता दें कि थाना देहात के परिसर में लाखों की लागत से आवासीय भवन का निर्माण कराया गया। जिसका सोमवार को पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने नारियल फोडक़र उद्घाटन किया। जिसके उपरांत भवन में हवन का आयोजन किया। हवन में एसपी व उपस्थित अधिकारियों ने पूर्ण आहुति दी,उन्होंने कहा कि दूसरे जनपदों से इस जनपद में डयूटी करने आये पुलिस कर्मियों को रहने की लिए आवास की समस्या थी। लेकिन थाना देहात में भवन का निर्माण होने से आवास की समस्या का दूर होगी।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement