Police encounter in Bulandshahr-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 7:05 pm
Location
Advertisement

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश ढ़ेर

khaskhabar.com : शुक्रवार, 29 दिसम्बर 2017 5:06 PM (IST)
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश ढ़ेर
बुलंदशहर | उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश मारा गया, जबकि एक अन्य बदमाश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। इसकी जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी ने दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत संतपुरा नहर के पास की है। बदमाश डकैती की कई घटनाओं में शामिल था। मृतक बदमाश की पहचान सोनू के रूप में हुई है। उसपर पुलिस ने 50 हजार रुपये इनाम घोषित कर रखा था।

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बदमाश के पास से एक तमंचा, राइफल और एक बाइक बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज के मुताबिक, दो बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। लगभग एक घंटे की मुठभेड़ में सोनू नामक बदमाश मारा गया।

उन्होंने बताया कि सोनू डकैती की कई वारदातों में शामिल था। पुलिस की टीम चोला के जंगलों में तलाशी अभियान चला रही है।

आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement