police caught Cricket betting, arrested nine bookies in nagaur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 5:19 am
Location
Advertisement

क्रिकेट सट्टा पकड़ा, नौ सटोरिए गिरफ्तार

khaskhabar.com : गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 12:56 PM (IST)
क्रिकेट सट्टा पकड़ा, नौ सटोरिए गिरफ्तार
नागौर। क्रिकेट सटोरियों के खिलाफ बीकानेर व नागौर पुलिस ने बुधवार रात को नागौर शहर व नोखा-श्रीबालीजी के बीच बड़ी कार्रवाई कर नौ सटोरियों को गिरफ्तार किया। इनमें से तीन देश के नामी सटोरिए बताए जाते हैं, जिनका आईपीएल के सट्टों से संबंध रहा है। सटोरियों से चार लैपटॉप, 27 सिम व 42 मोबाइल बारमद हुए हैं। बरामद लैपटॉप से दस करोड़ से अधिक के सट्टे का हिसाब मिलने की जानकारी है। सूचना मिलने पर नागौर पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख रात दो बजे कोतवाली पहुंचे तथा गिरफ्तार कर लाए गए चार सटोरियों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार रात को बीकानेर व नागौर पुलिस ने संयुक्त रूप से नागौर के डीडवाना रोड स्थित एक रिसोर्ट पर दबिश देकर पुलिस ने चार सटोरियों को गिरफ्तार। मौके से क्रिकेट सट्टे से जुड़ी सामग्री जब्त की है। बीकानेर पुलिस कार्रवाई के बाद हाथों-हाथ श्रीबालाजी क्षेत्र से पकड़े गए आरोपियों को लेकर रवाना हो गई, जबकि नागौर से गिरफ्तार चारों सटोरियों को कोतवाली ले जाया गया। नोखा व श्रीबालाजी के बीच से एक नामी बुकी के साथ पांच सटोरियों को गिरफ्तार किया है। तीन बुकी देश के नामी सटोरिए बताए जा रहे हैं। जिसका आईपीएल सट्टे से भी सम्बन्ध रहा है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है। नागौर में कार्रवाई से पहले बीकानेर पुलिस ने श्रीबालाजी-नोखा के बीच दबिश दी। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नागौर में डीडवाना रोड से चार युवकों को गिरफ्तार कर किया।



यह भी पढ़े :मन्नत पूरा करने को एक मेमना कई बार बिका

यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement