Police case against one person, fine imposed by 12-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:28 pm
Location
Advertisement

फसलों के अवशेष जलाने का मामला, एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस केस, 12 से वसूला जुर्माना

khaskhabar.com : शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 7:03 PM (IST)
फसलों के अवशेष जलाने का मामला, एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस केस, 12 से वसूला जुर्माना
हिसार । हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने फसल अवशेष जलाने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करवाया है और 12 किसानों से 45 हजार रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष धान के सीजन के दौरान फसल अवशेष जलाने के 122 केस दर्ज करवाये गए थे। उन्होंने कहा कि अब कोई भी किसान फसल अवशेष चोरी छिपे नहीं जला सकता। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित हरसेक केन्द्र सैटलाईट के माध्यम से पूरे प्रदेश में निगरानी कर रहा है। यदि किसी क्षेत्र में फसल अवशेष जलाने की घटना होती है तो सटेलाईट के माध्यम से फसल अवशेष जलाने की घटना का पता चल जाता है और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम द्वारा उस क्षेत्र का फिजिकल वैरीफिकेशन कर पुलिस केस दर्ज करवाया जाता है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग फसल अवशेष प्रबंधन के लिए विभिन्न कृषि उपकरण 50 से 80 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध करवा रहा है। किसानों को फसल अवशेष जलाने की बजाय फसल अवशेष का पशुओं के लिए तुड़ा या भूमि में मिलाकर भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ा सकता है। फसल अवशेष जलाने से न केवल आस-पास के क्षेत्र में में प्रदुषण फैलता है बल्कि पशु पक्षी व प्राणी के स्वास्थ्य पर भी इसका विपरित प्रभाव पड़ता है और पर्यावरण प्रदूषित होता है। ऐसे में किसानों को चाहिए की वे फसल कटाई के बाद के बचे फसल अवशेष को जलाने की बजाय उसका उचित प्रबंधन करें। फसल अवशेष प्रबंधन बारे किसान संबंधित कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकता है। इसके साथ-साथ हरियाणा सरकार भी फसल अवशेष प्रबंधन बारे जागरूकता शिवरों का भी आयोजन कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement