Police arrest three hunters in philibhit -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:12 am
Location
Advertisement

पुलिस ने तीन शिकारी पकड़े, नीलगाय के किया था शिकार

khaskhabar.com : सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 7:15 PM (IST)
पुलिस ने तीन शिकारी पकड़े, नीलगाय के किया था शिकार
पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में सुनगढी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने तीन तस्करों को मय शिकार व असलहों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को शिकारियों के पास से अन्य शिकार के हथियार भी बरामद हुए हैं। दो शिकारी शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी हैं और एक रिटायर्ड शिक्षक जिनकी मशहूर निशानेबाजों में गिनती है।

सुनगढी थाना पुलिस के अनुसार एसएसआई सुधीर कुमार सिंह को सूचना मिली कि कुछ लोग एक लग्जरी कार से नीलगाय शिकार शहर के अंदर कर रहे है। यह लोग थाना क्षेत्र के ही ग्राम पकडिया नौगवां में केला गोदाम के पास खड़े है। टीम को केला गोदाम के पास एक मारूति स्विफ्ट डिजायर कार सं0 यूपी 26 डब्लू 8899 दिखाई दी। उन्होंने जब कार में बैठे लोगों से पूछताछ की तो कार से उन्हें नील गाय के मांस सहित 1 लायसेंसी राइफल 0.22 बोर व 35 कारतूस जिन्दा, एक दो नली बंदूक 12 बोर व 10 कारतूस जिन्दा व एक धूरा बरामद हुआ।
पकडे गये आरोपी तस्कर शिकारी मेराज अनवर व मो0 आमिर शहर के प्रतिष्ठित मोबाईल व्यापारी है। वहीं तीसरा शिकारी सैय्यद हसन एक रिटायर्ड शिक्षक है और जिले का माना हुआ निशानेबाज है। सुनगढ़ी थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों पर धारा 279, 336, 337, धारा 50/52 वन्यजीव जन्तु अधि0, व धारा 30 आर्मस एक्ट 4/25 आर्मस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि ये लोग नीलगाय के मांस की तस्करी में शामिल होंगे। इस शक की पुष्टि के लिए भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement