Advertisement
खूंखार डकैत को दुल्हन का प्रलोभन देकर पकड़ा

पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई बार छापेमारी की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बालकिशन कई महीनों से छिपा हुआ था। हालांकि, छिपने से पहले उसने अपने कुछ परिचितों को उसके लिए दुल्हन ढूंढने को कहा था।
छतरपुर नौगांव ब्लॉक के गैरोली चौकी की प्रभारी पुलिस उप-निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री को उसे पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। 30 वर्षीय माधवी को एक अनोखा विचार आया और उन्होंने अपनी एक पुरानी तस्वीर बालकिशन चौबे को मुखबिरों के माध्यम से वैवाहिक प्रस्ताव के साथ भेज दी।
नौगांव उप-पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) श्रीनाथ सिंह बघेल माधवी अग्निहोत्री के विचार से रोमांचित हुए और उन्होंने एसआई अतुल झा, मनोज यादव, एएसआई ज्ञान सिंह और तीन कांस्टेबल के साथ टीम का नेतृत्व करने के लिए उन्हें कहा।
नौगांव थाना क्षेत्र के सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के गांव बिजोरी में गुरुवार को माधवी के साथ शादी की बातचीत करने के लिए बालकिशन को बुलाया गया। उसके आने के कुछ देर बाद ही माधवी ने इशारा किया और इससे पहले कि डाकू अपनी देसी पिस्तौल तक पहुंच पाता, पुलिस टीम ने उसे दबोचकर गिरफ्तार कर लिया।
उसे शुक्रवार को यहां की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


