Pokso against four in rape case with minor girl in Gurugram -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 7:29 pm
Location
Advertisement

गुरुग्राम में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में चार के खिलाफ पोक्सो

khaskhabar.com : शनिवार, 06 मार्च 2021 9:06 PM (IST)
गुरुग्राम में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में चार के खिलाफ पोक्सो
गुरुग्राम । गुरुग्राम के बसई इंक्लेव में एक नाबालिग लड़की के साथ चार लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ चार लोगों ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्टेशन हाउस ऑफिसर सुनील कुमार ने आईएएनएस को बताया, "हम इस मामले की जांच कर रहे हैं, सभी चार आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

12 वर्षीय लड़की बसई एन्क्लेव क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहती है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह आरोपियों में से एक मातरू से फोन पर किया करती थीं। उसने अपनी दोस्ती का अनुचित लाभ उठाया और कथित रूप से 3 मार्च को उसके घर अन्य लोगों के साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने तीन अन्य लोगों को भी नामित किया है जिनकी पहचान ऋषि, सूरज और दीपक के रूप की गई है।

सुनील कुमार ने कहा, "हम इस मामले के तथ्यों को सत्यापित कर रहे हैं। पोक्सो अधिनियम के प्रासंगिक खंड के तहत दुष्कर्म का मामला चार आरोपी के खिलाफ पंजीकृत किया गया है। जांच जारी है।"

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement