pm narendra modi to inaugurate indian science congress In Manipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 12:18 pm
Location
Advertisement

PM  मोदी आज मणिपुर दौरे पर, 105वीं इंडियन साइंस कांग्रेस का करेंगे उद्घाटन

khaskhabar.com : शुक्रवार, 16 मार्च 2018 09:11 AM (IST)
PM  मोदी आज मणिपुर दौरे पर, 105वीं इंडियन साइंस कांग्रेस का करेंगे उद्घाटन
इंफाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मणिपुर दौरे पर है। पीएम मोदी मणिपुर विश्वविद्यालय में 105वीं भारतीय विज्ञान सम्मेलन (इंडियन साइंस कांग्रेस) का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी इंफाल के पश्चिमी जिले मे मैरीकॉम बॉक्सिंग एकेडमी में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान पीएम लुवांगशांगबाम स्थित लुवांगपोकपा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स भी जाएंगे।

पीएम मोदी के इस कार्यक्रम में इंडियन साइंस कांग्रेस के आयोजन के बारे में बताते हुए विवि के कुलपति प्रो आद्य प्रसाद पांडे ने कहा कि राज्य में साइंस कांग्रेस का आयोजन पहली बार होगा। इस आयोजन में देश-विदेश के वैज्ञानिक, विद्वान और कॉरपोरेट अधिकारियों सहित करीब 5 हजार प्रतिनिधि शरीक होंगे। वीसी ने बताया कि नोबेल पुरस्कार से सम्मानित प्रो मोहम्मद यूनुस, प्रो हीरोशी अमानों और दलाई लामा भी कार्यक्रम में शरीक होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement