PM Narendra Modi inaugurates a statue of former Prime Minister Lal Bahadur Shastri at Varanasi airport-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 3:02 am
Location
Advertisement

PM मोदी ने बताया निर्मला के बजट से कैसे बनेगी 5 ट्रिलियन इकोनॉमी

khaskhabar.com : शनिवार, 06 जुलाई 2019 1:17 PM (IST)
PM मोदी ने बताया निर्मला के बजट से कैसे बनेगी 5 ट्रिलियन इकोनॉमी
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीजेपी सदस्यता अभियान की शुरुआत करने के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर मोदी ने कहा कि अमरत्व प्राप्त वाराणसी हम सदस्यता अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बजट पर भी चर्चा करते हुए कहा कि पांच ट्रिलियन अर्थव्यवस्था अर्थ बताया। उन्होंने कहा कि दौड़ना ही न्यू इंडिया का सरोकार है, भारतीय अर्थव्यवस्था में पूरी संभावना है। हमारे सपने 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था से जुड़े हुए हैं।


जितनी आमदनी होगी, उनमें समृद्धि का स्तर भी उतना ही बढेगा...

पीएम मोदी ने कहा कि जितना बड़ा खेत होगा उसका उतना ही हिस्सा लोगों को मिलेगा। इसलिए हमने भारत की अर्थव्यवस्था को 5 मिलियन ट्रिलियन बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि परिवार में जितनी आमदनी होगी, उनमें समृद्धि का स्तर भी उतना ही ज्यादा होगा। भारत भी विकासशील से विकसित देश बन सकता है। भारत युवा देश है और अपने लक्ष्य को हासिल कर लेगा, जब किसी देश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ती है तो लोगों में खरीदने की क्षमता बढ़ती है और इसी से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement