PM Narendra Modi addressing the Indian Community at India House in Colombo-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:34 pm
Location
Advertisement

PM मोदी श्रीलंका में बोले, भारत के विकास में योगदान करें प्रवासी

khaskhabar.com : रविवार, 09 जून 2019 6:18 PM (IST)
PM मोदी श्रीलंका में बोले, भारत के विकास में योगदान करें प्रवासी
कोलंबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को श्रीलंका पहुंचे उनकी इस यात्रा का उद्देश्य भारत और श्रीलंका के बीच के संबंधों को और मजूबती प्रदान करना है। एयरपोर्ट पर मोदी का स्वागत उनके श्रीलंकाई समकक्ष रानिल विक्रमसिंघे ने किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज दुनिया में भारत की स्थिति मजबूत हो रही है और इसका श्रेय का एक बड़ा हिस्सा भारतीय प्रवासियों को जाता है। मैं जहां भी जाता हूं, भारतीय प्रवासी की सफलताओं और उपलब्धियों के बारे में बताया जाता है। यह बात प्रधानमंत्री माेदी ने कोलंबो में इंडिया हाउस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कही।

130 करोड़ देशवासियों का कल्याण करना ही सरकार का लक्ष्य
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 130 करोड़ देशवासियों का कल्याण यही सरकार का लक्ष्य होता है और यही सरकार की जिम्मेदारी होती है।हमें देश को आगे ले जाना है, देशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए प्रयास करना है। भारत की विकास यात्रा में शामिल होने के लिए मैं आप सभी को भी निमंत्रण देता हूं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement