PM Narendra Modi addresses rally in Badaun-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी का अखिलेश से सवाल,तुमने अच्छे दिन लाने के लिये क्या किया

khaskhabar.com: शनिवार, 11 फ़रवरी 2017 8:10 PM (IST)
मोदी का अखिलेश से सवाल,तुमने अच्छे दिन लाने के लिये क्या किया
बदायूं। यूपी के बदायूं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक रैली में संबोधन के दौरान सत्तारूढ और बसपा पर जमकर हमले किए। उन्होंने बदायूं तो वीआईपी है, क्योंकि यह तो मुलायम, मायावती का कार्यक्षेत्र हैं। बदायूं को दिग्गज नेताओं का साथ मिल है, लेकिन वीआईपी जिला होने के बावजूद पिछड़ा हुआ है। बदायूं का नाम 100 पिछड़े हुए जिलों में है। सबसे बुरे जिले में से एक जिला बदायूं हो गया है। बदायूं की जनता ने जिसे अपना आशीर्वाद दिया, उसने इस जिले का क्या हाल बना दिया। मोदी ने कहा कि 2009 में मुझे आपके दर्शन करने का मौका मिला था। यदि मैं 2014 में आया होता तो शायद आपने अफना परिणाम बदल दिया होता। काशी और यूपी के आशीर्वाद से मैं प्रधानमंत्री और केंद्र में स्थिर सरकार बनी। यह सरकार गरीब, वंचित, शोषित के लिए काम करेगी। पीएम मोदी ने 2014 में न आने पर लोगों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मैं हैरान हूं कि एक टीवी शो में अखिलेश जी ने लोगों से सवाल पूछा कि क्या अच्छे दिन आ गये हैं। मैं उनसे पूछता हूं कि उत्तर प्रदेश में पांच साल से राज कर रहे हो, पहले तुम बताओ कि तुमने अच्छे दिन लाने के लिये क्या किया। इस प्रदेश की बदहाली के लिये सपा और बसपा जिम्मेदार हैं, उनसे हिसाब मांगने का वक्त आ गया है।

[@ इस गांव में अचानक लग जाती है आग, दहशत में लोग]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement