PM Modis election rally in Udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:11 pm
Location
Advertisement

PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, चुनाव जीतते ही गायब हो गए नामदार

khaskhabar.com : सोमवार, 22 अप्रैल 2019 6:59 PM (IST)
PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, चुनाव जीतते ही गायब हो गए नामदार
उदयपुर। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज मिशन मरूधरा पर हैं। इसी कड़ी में पीएम उदयपुर पहुंचे। उदयपुर में चुनावी समर्थन में पीएम मोदी ने रैली की।

पीएम मोदी ने उदयपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए भारत माता की जयकार लगाई।
मां भारती का वैभव बढ़ाने की जिम्मेदारी उनकी भी है जो इस चुनाव में पहली बार वोट दे रहे हैं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को धन्यवाद देते हुए कहा कि मै पहले भी उदयपुर आया था, लेकिन जो उत्साह आज दिख रहा है उसके लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद देता हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं शताब्दी में पैदा हुए लोग पहली बार मतदान करने जा रहे है उनका मैं स्वागत करता हूं। ये ही लोग देश का भविष्य तय करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि 23 मई को अब कल 23 अप्रैल है। अब तक तो चुनावी नतीजे आ गए होंगे। आप फिर एकबार मोदी सरकार बनाएंगे।

आप सभी के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी ने ये दिखा दिया है कि देश में एक ईमानदार सरकार भी चलाना संभव है। आप के सहयोग से पूरे देश में अब ईमानदारी की एक कीर्ति स्थापित होगी।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस ने 7 दशकों तक देश को ठगा है। यहां राजस्थान में किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया गया था। लेकिन चुनाव जीतते ही नामदार गायब हो गए। ये तो ऐसे लोग हैं, जो पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ भी राजस्थान के किसानों को नहीं लेने दे रहे हैं।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस और उसके महामिलावटी हमारे सपूतों के शौर्य का सबूत मांग रहे हैं। आप अपने सपूत पर भरोसा करोगे या सबूत मांगने वालों पर? देश के सपूतों ने देश का माथा ऊंचा किया है और सबूत वाली गैंग ने देश को नीचा देखने के लिए मजबूर कर दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement