Advertisement
पीएम मोदी का स्पष्ट संदेश, आतंकवाद से नहीं होगा कोई समझौता: रोहन गुप्ता

इस पर टिप्पणी करते हुए भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा, "पिछले कुछ दिनों से डीके शिवकुमार कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे हैं। उनका आरएसएस की प्रार्थना गाना शायद एक संकेत हो। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि इसका क्या मतलब है।"
रोहन गुप्ता ने तंज कसते हुए कहा, "अगर डीके शिवकुमार जैसे नेता आरएसएस की प्रार्थना गा रहे हैं, तो कांग्रेस के दरबारियों को इसका आकलन करना चाहिए। आरएसएस समाज के लिए क्या काम कर रहा है, यह सभी देख रहे हैं। देखते हैं, आगे क्या होता है?"
वहीं, बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गयाजी में आयोजित कार्यक्रम को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बताया। उन्होंने कहा कि गयाजी में प्रधानमंत्री मोदी का भाषण पहले के उनके झंझारपुर में दिए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' वाले भाषण की तरह प्रभावशाली था। पीएम मोदी ने बिहार के विकास और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस पर चर्चा करते हुए विपक्ष को करारा जवाब दिया।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


