PM Modi will inaugurate projects worth Rs 18 thousand crore in Assam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम मोदी असम में 18 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

khaskhabar.com: गुरुवार, 07 मार्च 2024 5:29 PM (IST)
पीएम मोदी असम में 18 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
गुवाहाटी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के अपने आगामी दौरे में राज्य में 18 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि पीएम मोदी शुक्रवार शाम तेजपुर हवाई अड्डे पर उतरेंगे। वह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं टाइगर रिजर्व जाएंगे और वहीं रात बिताएंगे। सरमा ने कहा, “शनिवार सुबह प्रधानमंत्री राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगे और काजीरंगा की समृद्ध जैव विविधता से रू-ब-रू होंगे। उनका शनिवार सुबह 5.30 बजे जीप से हाथी सफारी का कार्यक्रम है।”
पीएम मोदी नवनिर्मित तिनसुकिया मेडिकल का उद्घाटन करेंगे और शिवसागर जिले में बनने वाले मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखेंगे।
वह गुवाहाटी रिफाइनरी और डिगबोई रिफाइनरी की विस्तार परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे, जिनकी लागत क्रमशः 510 करोड़ रुपये और 768 करोड़ रुपये होगी।
वह बरौनी से गुवाहाटी तक जाने वाली 3,992 करोड़ रुपये की पाइपलाइन परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे।
शनिवार को प्रधानमंत्री का अरुणाचल प्रदेश में भी कार्यक्रम है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement