Advertisement
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगरा को दी 5100 करोड़ रुपये की सौगात
प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में यहां आने वाले पर्यटकों को जब पता चलेगा कि उन्हें गंगा जल पीने का सौभाग्य मिल रहा है तो वे लोग यहां ज्यादा दिन तक रहेंगे।
आगरा देश के उन शहरों में शामिल है जहां स्मार्ट सिटी सेवाएं विकसित हो रही हैं। यहां निगरानी केंद्र से पूरे शहर की निगरानी होगी। सीसीटीवी कैमरा एक ऐसी सुविधा है जो सुरक्षा की गारंटी लाता है। आगरा में शुरू हो रहीं ये परियोजनाएं पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी हैं, यानी आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने से जुड़ी हैं।"
इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कई वर्षों से आगरावासियों की मांग थी कि गंगा जल की यहां आपूर्ति हो, वह आज पूरी होने जा रही है। प्रधानमंत्री आज इसे शुरू कर रहे हैं। उन्होंने सवर्णों को आरक्षण देने की पहल के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद किया।
-आईएएनएस
ये भी पढ़ें - क्या आपकी लव लाइफ से खुशी काफूर हो चुकी है...!
Advertisement
Advertisement
आगरा
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement