PM Modi to discuss exam topics with students-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विद्यार्थियों के साथ परीक्षा विषय पर चर्चा करेंगे पीएम मोदी

khaskhabar.com: बुधवार, 16 जनवरी 2019 6:49 PM (IST)
विद्यार्थियों के साथ परीक्षा विषय पर चर्चा करेंगे पीएम मोदी
चंडीगढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 29 जनवरी को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में विद्यार्थियों, अभिभावकों व अध्यापकों के साथ परीक्षा विषय पर चर्चा करेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा करवाई जा रही प्रतियोगिता के विजेताओं को उस दिन प्रधानमंत्री से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ‘कैच कैप्शन’ तथा ‘आईएम इंस्पायरड’ , अध्यापकों के लिए ‘टीचर्स थोट’ तथा अभिभावकों के लिए ‘लर्निंग फ्रोम माई एक्जाम वॉरियर्स’ विषय पर प्रतियोगिताएं होंगी। इन प्रतियोगिताओं के लिए 17 जनवरी तक www.mygov.in ऑनलाइन पर आवेदन किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement