Advertisement
पीएम मोदी ने धारा-370, नक्सलवाद जैसी बड़ी समस्याओं का समधान किया : मनोहर लाल

कांग्रेस को घेरते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस के लिए अपना परिवार और कुनबा ही सब कुछ है। 2019 के चुनाव में कांग्रेस 10 की 10 सीटों पर चुनाव हारी, लेकिन उन्हें केवल दो सीटों पर चुनाव हारने का ही दुख था। आज वह इसलिए एक सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं, ताकि उनका दुख कुछ कम हो। मनोहर लाल ने गन्नौर की जनता को आश्वासन दिया कि वह संसद में जाने के बाद पूरे हरियाणा की समस्याओं को उठाने का काम करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर सभी समस्याओं का समाधान करवाने का भी काम करेंगे।
भाजपा के स्टार प्रचारक मनोहर लाल ने कहा कि चुनाव के समय में एक-एक वोट बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई को एक वोट कम मिला और उन्हें प्रधानमंत्री की कुर्सी से इस्तीफा देना पड़ा था। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की ओर से सीएम के दावेदार सीपी जोशी एक वोट से विधायक का चुनाव हार गए और मुख्यमंत्री नहीं बन पाए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एक-एक वोट महत्वपूर्ण है और कार्यकर्ताओं को इस बात को सुनिश्चित करना है कि वह न केवल अपना वोट डालें, बल्कि परिवार, आस-पड़ोस और रिश्तेदारों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें।
पूरे हरियाणा में चल रही है भाजपा की लहर : बडोली
भाजपा उम्मीदवार मोहनलाल बडोली ने कहा कि आज पूरे हरियाणा में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है और जो वातावरण है उसमें यह बिल्कुल साफ है कि आने वाली 4 जून को हरियाणा में सभी 11 कमल खिलने वाले हैं। मोहनलाल बडोली ने कहा कि हरियाणा में विकास के अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। केंद्र की सरकार ने तो काम किए ही साथ ही मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा में जो काम हुए हैं वह निश्चित तौर पर लोगों को सीधा फायदा पहुंचाने वाले हैं। बिना खर्ची और बिना पर्ची के नौकरी, ऑनलाइन तबादलों का जिक्र करते हुए मोहनलाल बडोली ने कहा कि इन दोनों कामों पर पहले लाखों रुपए खर्च होते थे, लेकिन आज ये दोनों काम ईमानदारी से और मैरिट के आधार पर हो रहे हैं।
गन्नौर में बही विकास की गंगा : निर्मल चौधरी
रैली को संबोधित करते हुए विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में गन्नौर विधानसभा में जमकर काम हुए हैं और क्षेत्र की जनता उन द्वारा किए गए कार्यों को भूल नहीं सकती। उन्होंने कहा कि अगर सभी काम गिनवाने लगे तो घंटों लगेंगे लेकिन सीवर पानी गलियों का निर्माण कुछ ऐसे काम है जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी लाभ हुआ है।
सैंकड़ों लोग भाजपा में शामिल
आज सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। पूर्व मुख्यमंत्री भगवत दयाल शर्मा की पुत्र वधू आशा शर्मा, जेजेपी के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप बड़वासनी, जिला पार्षद सुरेश नैन, पूर्व जीएसटी कमिश्नर सुरेंद्र लाठर, आम आदमी पार्टी की नेता मंजू कौशिक, सरपंच विनोद पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख थे। पूर्व जीएसटी कमिश्नर सुरेंद्र लाठर के साथ उनकी टीम ने भी भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इनमें योगी संजीव नाथ प्रमुख रूप से शामिल थे।
यह रहे मौजूद
विजय संकल्प रैली के दौरान राजस्थान के विधायक सुभाष, हरियाणा के दिग्गज नेता पंडित चिरंजीलाल शर्मा के बेटे अशोक शर्मा, जसवीर दुधवा, विकास त्यागी, संतोष, भूषण हसीजा, विनय शर्मा, देवेंद्र कादयान, दिनेश स्वामी, शुभम कौशिक मुख्य रूप से मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


