PM modi rally will be tight security in badaun-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:13 pm
Location
Advertisement

पीएम की जनसभा में रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

khaskhabar.com : मंगलवार, 07 फ़रवरी 2017 7:23 PM (IST)
पीएम की जनसभा में रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
बदायूं प्रधानमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम प्राप्त होते ही जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम में ब्लू बुक के अनुसार सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखी जाएंगी।
मंगलवार को बरेली मण्डल बरेली के आयुक्त प्रमांशु, आईजी जोन विजय सिंह मीना तथा डीआईजी रेंज आशुतोष कुमार ने कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर डीएम पवन कुमार तथा एसएसपी महेन्द्र यादव सहित सभी सम्बंधित अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में बैठक की। वरिष्ठ अधिकारियां ने कार्यक्रम स्थल का भी मौका मुआयना किया। आयुक्त ने निर्देश दिए कि प्रमुख स्थानों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाने हेतु खाका तैयार कर लिया जाए और आवश्यकतानुसार अधिकारियों की मांग की जाए। हैलीपेड का निर्माण का भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की देखरेख में निर्धारित मानक के अनुसार कराया जाएगा।
पार्किंग, अग्निशमन वाहन की व्यवस्था सहित पेय जल एवं साफ-सफाई की व्यवस्था भी सुनिश्चत कराई जाएगी। आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी पर लगाए गए सभी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी तब तक अपनी ड्यूटी से मुक्त नहीं हांगे जब तक आम जनता चली न जाए। उन्होंने चिकित्सकीय व्यवस्था चाक-चौबंद रखने हेतु ब्लड, दवाएं, डॉक्टर, नर्स एवं स्टेटिक एवं मोबाइल एंबुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आईजी जोन ने निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम स्थल के अलावा मुख्य मार्गां/स्थानों पर भी सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी। डीआईजी ने कहा कि मजबूत बैरीकेटिंग और पार्किंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अच्छे लाल सिंह यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी अनिल कुमार यादव सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

[@ UP ELECTION: चुनावी दंगल में एक राजा और उसकी दो रानियां]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement