PM Modi launches research on universities in Punjab Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 3:17 pm
Location
Advertisement

पीएम मोदी ने पंजाब के विश्वविद्यालयों में शोध पर दिया जोर

khaskhabar.com : गुरुवार, 03 जनवरी 2019 10:23 PM (IST)
पीएम मोदी ने पंजाब के विश्वविद्यालयों में शोध पर दिया जोर
मोदी ने कहा, भारत ने प्राचीन समय से विश्व को शिक्षित किया है। अब समय आ गया है कि भारत अपने पहले के दर्जे को प्राप्त करे। शोध पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 95 फीसदी छात्र अभी भी राज्य के विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में अध्ययन करते हैं, जहां शोध सीमित है। उन्होंने कहा, इन विश्वविद्यालयों व कॉलेजों को विकसित करने के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम की जरूरत है। उन्होंने अपने संबोधन में किसानों के संकट का जिक्र किया। मोदी ने कहा कि कृषि के साथ एक बड़ी समस्या यह कि ज्यादातर किसानों दो हेक्टेयर से कम भूमि पर कृषि कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, इन लोगों को अपने सीमित संसाधन के इस्तेमाल के लिए तकनीकी की बेहद जरूरत है। उन्होंने कहा, हमने व्यापार करने में सहजता में सफलता हासिल की है, अब हमें जिंगदी को सहज बनाने पर ध्यान देने की जरूरत है। पांच दिवसीय साइंस कांग्रेस में कई सेमिनार व विज्ञान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। यह चर्चा साइंस कांग्रेस की थीम 'फ्यूचर इंडिया : साइंस एंड टेक्नोलॉजी' के इर्दगिर्द रहेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि साइंस कांग्रेस की भारत स्वतंत्रता के पहले व बाद में एक संपन्न विरासत रही है। इसके अध्यक्ष के तौर पर अतीत में महान वैज्ञानिकों जेसी बोस, सीवी रमण, एच.जे.भाभा, सत्येंद्र नाथ बोस, सीएनआर राव व पी.सी महालानोबिस जैसे वैज्ञानिक रहे है। इस आयोजन के पहले दिन करीब 15,000 लोग मौजूद रहे, जिसमें छात्र, वैज्ञानिक व प्रतिनिधिमंडल शामिल हैं।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - इस लडकी का हर कोई हुआ दीवाना, जानें...

2/2
Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement