PM Modi did Salute to Goa CM Manohar Parrikar,Know here-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:45 pm
Location
Advertisement

PM मोदी ने किया गोवा के CM मनोहर पर्रिकर को सलाम, यहां जानिए वजह

khaskhabar.com : रविवार, 20 जनवरी 2019 7:36 PM (IST)
PM मोदी ने किया गोवा के CM मनोहर पर्रिकर को सलाम, यहां जानिए वजह
पणजी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को आधुनिक गोवा का शिल्पकार बताया और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मोदी ने एक वीडियो कांफ्रेंस के दौरान गोवा के एक पार्टी कार्यकर्ता के एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं अपने सबसे अच्छे मित्र के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं और बीमार होने के बावजूद काम के प्रति उनके समर्पण को मैं सलाम करता हूं। पर्रिकर एडवांस्ड पैंक्रियाटिक कैंसर से पीड़ित हैं और वह फरवरी, 2018 से ही गोवा, मुंबई, दिल्ली और न्यूयॉर्क में अस्पतालों के चक्कर काट रहे हैं।

मोदी ने कहा कि राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार राज्य में खनन को फिर से शुरू करवाने का प्रयास कर रही है, जिस पर फरवरी, 2018 में सर्वोच्च न्यायालय ने प्रतिबंध लगा दिया था। उन्होंने कहा कि गोवा की अर्थव्यवस्था खनन पर निर्भर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement