PM Modi away from majority, nda demand to make Nitish Kumar Prime Minister -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

PM मोदी बहुमत से दूर, NDA में नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की मांग?

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 मई 2019 7:54 PM (IST)
PM मोदी बहुमत से दूर, NDA में नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की मांग?
पटना। लोकसभा चुनाव के सात चरणों में से पांच चरणों का मतदान संपन्न हो जाने के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल जनता दल (युनाइटेड) नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाने की मांग फिर से उठाने लगा है। बिहार जद (यू) के नेता गुलाम रसूल बलियावी ने यहां गुरुवार को एक क्षेत्रीय समाचार चैनल से कहा कि इस बार चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को बहुमत नहीं मिलने जा रहा है, इसलिए नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किया जाना चाहिए। जद (यू) नेता और राज्यसभा के पूर्व सांसद गुलाम रसूल बलियावी ने कहा, "इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को बहुमत नहीं मिल रहा है, इसलिए नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में पेश किया जाना चाहिए।"
बलियावी के इस बयान के बाद भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। भाजपा के विधायक नितिन नवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री और जद (यू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार सहित सभी नेता मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की बात कर रहे हैं, ऐसे में बलियावी का यह अलग राग अपनाना कई इशारे करता है।
उन्होंने विरोधियों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि बलियावी को अगर कहीं और जाने की इच्छा है तो उन्हें स्पष्ट कहना चाहिए। नवीन ने दावा करते हुए कहा कि यह बलियावी के अपने दिमाग की उपज है।
जद (यू) नेता के बयान पर विपक्ष ने भी तंज कसा। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने चुटकी लेते हुए कहा, "अब भाजपा ही बताए कि उनके गठबंधन में कौन प्रधानमंत्री पद का चेहरा है। नीतीश कुमार भाजपा की पीठ में छुरा घोंपने को तैयार बैठे हैं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement