PM Modi attacks Congress, Deception in the name of loan waiver in Karnataka Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 4:58 am
Location
Advertisement

PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, कर्नाटक में कर्जमाफी के नाम पर धोखा

khaskhabar.com : शनिवार, 29 दिसम्बर 2018 6:47 PM (IST)
PM मोदी का कांग्रेस पर हमला, कर्नाटक में कर्जमाफी के नाम पर धोखा
मोदी ने कहा, "आने वाला समय आपका, तथा आपके बच्चों का है। आपके भविष्य को संवारने के लिए, आपके बच्चों का भविष्य बनाने के लिए, आपका यह चौकीदार, बहुत ईमानदारी से, बहुत लगन के साथ, दिन-रात एक कर रहा है। अनेक काम हैं, जो बीते चार वर्षो से हो रहे हैं। ये सब अब दिखने लगे हैं। जो छोटा किसान है, उसको भी हमारी सरकार बैंकों से जोड़ रही है। जब लक्ष्य व्यवस्था में स्थाई परिवर्तन होता है, तब बड़े काम होते हैं, तब दूर की सोच के साथ स्थाई और ईमानदार प्रयास किए जाते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "आयुष्मान योजना का भी बड़ा लाभ मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के 14,000 हजार से ज्यादा बहनों-भाइयों को इसका लाभ मिला है। आयुष्मान योजना के तहत 100 दिनों के भीतर ही साढ़े छह लाख गरीब बहन-भाइयों का या तो इलाज हो चुका है, या अस्पताल में इलाज चल रहा है।"


मोदी ने कहा, "प्रदेश के ऐसे हर वीर-वीरांगनाओं को, जिन्हें पहले की सरकारों ने पूरा मान नहीं दिया, उनको नमन करने का काम हमारी सरकार कर रही है। महाराजा सुहेलदेव देश के उन वीरों में रहे हैं, जिन्होंने मां भारती के सम्मान के लिए संघर्ष किया है। जब विदेशी आक्रांताओं ने भारत भूमि पर आंख उठाई तो महाराजा सुहेलदेव उन महावीरों में थे, जिन्होंने उनका डटकर मुकाबला किया और उन्हें परास्त किया।"
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - क्या आपकी लव लाइफ से खुशी काफूर हो चुकी है...!

2/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement