PM Modi arrives in Delhi, received by Sushma Swaraj-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:46 am
Location
Advertisement

यूरोप के 3 देशों के दौरे के बाद स्वदेश लौटे मोदी, सुषमा स्वराज ने की अगवानी

khaskhabar.com : शनिवार, 21 अप्रैल 2018 10:10 AM (IST)
यूरोप के 3 देशों के दौरे के बाद स्वदेश लौटे मोदी, सुषमा स्वराज ने की अगवानी
नई दिल्ली। यूरोप के तीन देश स्वीडन, जर्मनी और ब्रिटेन के दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह भारत लौट आए। दिल्ली पहुचंने पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पीएम मोदी की अगवानी की। इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर आंगेला मर्केल से दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, दोस्ती को और मजबूत करते हुए। जर्मन चांसलर आंगेला मर्केल ने द्विपक्षीय बैठक से पहले चांसलरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत और जर्मनी के बीच सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने के तरीकों पर चर्चा की। इसमें आगे लिखा कि यह यात्रा रणनीतिक भागीदारी को मजबूत करने की भारत की पारस्परिक इच्छा को दिखाती है। मोदी अपनी ब्रिटेन की यात्रा समाप्त करने के बाद संक्षिप्त यात्रा पर बर्लिन पहुंचे। वहां उन्होंने राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों (चोगम) की बैठक और कई द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया था।

यह मोदी के तीन देशों के दौरे का तीसरा और अंतिम चरण था। जर्मनी से पहले वह ब्रिटेन और स्वीडन गए थे। भारतीय समयानुसार शुक्रवार देर रात पीएम मोदी बर्लिन से स्वदेश के लिए रवाना हो हुए और शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचने। दिल्ली पहुंचने पर सुषमा स्वराज ने पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर रीसिव किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement