Advertisement
पंजाब में मोदी ने पाकिस्तान से खतरे के नाम पर वोट मांगे

कोटकपूरा, फरीदकोट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोटकपूरा में रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम देश और पंजाब को नया मुकाम, नई ऊचाइयां देना चाहते हैं और जनता का आशीर्वाद दें तो उसे पूरा करेंगे। पीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने पंजाब के नौजवानों को आतंकी
रंग से रंगने का पाप किया है। बिना नाम लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल
गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, एक दल के नेता पंजाब के सभी युवकों को
नशेड़ी बता कर बदनाम करने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने चुनावों में भाषा की मर्यादा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के बारे में जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है वह शर्मनाक है।
उन्होंने प्रकाश सिंह बादल की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से तुलना की। उन्होंने कहा कि पंजाब के चुनाव से पूरे देश का भाग्य जुड़ा हुआ है। मोदी ने पाकिस्तान से खतरे की वजह से पंजाब में अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन को वोट देने की रविवार को अपील की, ताकि पड़ोसी देश की सीमा से सटे इस राज्य में मजबूत सरकार बन सके। मोदी ने कहा कि लोगों को ऐसी पार्टियों को वोट नहीं देना चाहिए, जिनके अपने निहित स्वार्थ हैं। यदि एक कमजोर सरकार सत्ता में आई या बाहरी लोगों की सरकार सत्ता में आई या भोगविलास में लिप्त सरकार सत्ता में आई तो यह पंजाब और पूरे देश के लिए बुरा होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 4 तारीख को आप सब पंजाब के भाग्य का फैसला करने वाले हैं।
मोदी ने बिना नाम लिए आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि जो अन्ना हजारे जी का नहीं हुआ उससे उम्मीद करना, भाषा की मर्यादा की उम्मीद करना बेकार है।

[@ Punjab Election-चुनावी रण में नहीं पार्टियों को महिलाओं पर भरोसा]
Advertisement
Advertisement
फरीदकोट
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features