PM Imran Khan joins human chain in Islamabad, targets on Indian PM Narendra Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:31 pm
Location
Advertisement

अब भी नहीं खुली इमरान की आखें! कहा : कश्मीर पर अपना ‘आखिरी दांव’ खेल चुके मोदी

khaskhabar.com : शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019 5:54 PM (IST)
अब भी नहीं खुली इमरान की आखें! कहा : कश्मीर पर अपना ‘आखिरी दांव’ खेल चुके मोदी
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को समाप्त कर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना आखिरी दांव खेल चुके हैं। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार कश्मीरियों के प्रति एकजुटता जताने के लिए शुक्रवार को इस्लामाबाद में मानव श्रृंखला बनाई गई।

इस कार्यक्रम में इमरान ने भी शिरकत की। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने पहले की ही तरह भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाते हुए कश्मीर में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन का मुद्दा उठाया और कहा कि भारत ने 80 लाख लोगों को दो महीने से बंद किया हुआ है। इमरान ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने गलती की है।

उन्होंने अपना आखिरी दांव खेल दिया है। मोदी को लगता है कि कश्मीरी अवाम अनुच्छेद 370 को रद्द करने को स्वीकार कर लेगी। लेकिन, उन्हें (मोदी को) नहीं पता है कि पिछले कई दशकों में कश्मीर के लोगों ने जो कुछ सहा है, उसने उनके दिलों से मौत का खौफ निकाल दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement