Play important for physical and mental development: Govind Thakur Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 10:18 pm
Location
Advertisement

शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलें महत्वपूर्ण: गोविंद ठाकुर

khaskhabar.com : शुक्रवार, 13 सितम्बर 2019 2:38 PM (IST)
शारीरिक व मानसिक विकास के लिए खेलें महत्वपूर्ण: गोविंद ठाकुर
गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार ने नई खेल नीति बनाई है जो खिलाड़ियों के लिए जल्द ही लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह नीति बहुत से सुझावों को प्राप्त करने तथा खेल जगत से जुड़े सभी पहलूओं को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री ने खेल-कूद प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए 50,000 रुपये की राशि की घोषणा की।

खेल विभाग के सहायक निदेशक प्रितम धौलटा ने कहा कि हि.प्र. स्कूल क्रीड़ा संघ प्रतियोगितओें को विभिन्न छः चरणों में आयोजित कर रहा है। यह प्रतियोगिता छात्रों के लिए आयोजित की गई है जिसमें कुल आठ खेलों को शामिल किया गया है। इन खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की खेलों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष प्रदेश के 499 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर राज्य के लिए आठ स्वर्ण, आठ रजत तथा 12 कांस्य पदक जीते थे। इसी प्रकार खेलो इण्डिया यूथ गेम्ज में प्रदेश के खिलाड़ियों ने 11 मैडल हासिल किए थे। उन्होंने खिलाड़ियों की दैनिक डाईट राशि तथा अनुदान को बढ़ाने का आग्रह किया।

इससे पूर्व, उपनिदेशक उच्च शिक्षा बलवंत ठाकुर ने स्वागत करते हुए कहा कि कुल्लू में राज्य स्तरीय खेलों की मेजबानी करना गौरव की बात है। खिलाड़ियों ने इस अवसर पर आकर्षक मार्च पोस्ट भी प्रस्तुत किया। नगर परिषद की पार्षद अनिता शर्मा, वर्षा, एपीएमसी के अध्यक्ष अमर ठाकुर, उपाध्यक्ष जिला भाजपा अरविंद चंदेल, राज्य योजना बोर्ड के सदस्य युवराज बोद्ध, हिमाचल खेल संघ के प्रतिनिधि तथा अन्य व्यक्ति भी इस अवसर पर मोजूद रहे।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement