Advertisement
‘पीके’ ने तेजस्वी को दिया चैलेंज, सात दिन पैदल यात्रा करके दिखाएं

उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए बेहतर व्यक्ति को चुनाव लड़ना होगा। तभी बिहार में सुधार हो पाएगा। जनसुराज ने संकल्प लिया है, उससे हम समझौता नहीं कर सकते हैं। न जाति, न पैसा और न ही परिवार। बिहार को सुधारने के लिए जो लोग काबिल हैं, उन्हें लेकर आएंगे, क्योंकि हमारा मकसद सिर्फ एक ही है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "बिहार में शराबबंदी नहीं है, सिर्फ शराब की दुकानें बंद हैं, होम डिलिवरी चालू है। बिहार की गरीब जनता का 20 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। गरीब जनता का पैसा लूटकर यहां के अधिकारी और शराब माफिया कमा रहे हैं। गांव-गांव शराब बिक रही है।"
उन्होंने कहा कि जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है। हमने बिहार के जिलों में यात्रा की। लोगों ने हमें बताया है कि जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हुई। इस बारे में पुलिस को जानकारी इसलिए नहीं दी जा रही है कि क्योंकि लोगों में डर है कि उन पर कार्रवाई होगी। शराबबंदी के खिलाफ हम लोग इसलिए हैं क्योंकि यह जमीन पर लागू नहीं है। इससे लोगों का भविष्य खराब हो रहा है, एक लाख से ज्यादा लोग जेल में बंद हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


