Ph.D degree in Indus will also be awarded, new courses will be started soon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:23 pm
Location
Advertisement

इंडस में अब पीएचडी की डिग्री भी मिलेगी,जल्दी शुरू होंगे नए कोर्स

khaskhabar.com : बुधवार, 07 जून 2017 11:03 AM (IST)
इंडस में अब पीएचडी की डिग्री भी मिलेगी,जल्दी शुरू होंगे नए कोर्स
ऊना। हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित जिला ऊना की एकमात्र इंडस विश्वविद्यालय बाथू ने छात्र छात्राओं के लिए पीएचडी का कोर्स शुरू करने का ऐलान किया है। इंडस विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने बताया कि यूनिवर्सिटी में बिजनेस मैनेजमेंट व फिजिक्स विषय पर पीएचडी की जा सकेगी। इसके लिए विश्वविद्यालय ने पूरे प्रबंध कर लिए हैं। इसी वर्ष से इस के दाखिले शुरू किए जा रहे हैं।​ उन्होंने​ बताया कि शुरुआत में बिजनेस मैनेजमेंट व फिजिक्स के दो विषयों में पीएचडी के माध्यम से डॉक्टरेट की डिग्री दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इंडस विश्वविद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में अग्रणीय है। वहीं छात्राओं की शिक्षा के लिए विशेष रूप से छूट भी प्रदान की जा रही है। आने वाले समय में अन्य विषयों पर भी पीएचडी कोर्स समय की जरूरत के अनुसार शुरू किए जाएंगे। जल्द ही इसके लिए प्रवेश की तिथियां जारी कर दी जाएगी।

प्रवेश यूजीसी द्वारा निर्धारित मापदंडो के​ आधार पर होगा। इंडस विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट ​www.iiuedu.in​ से छात्र छात्राएं अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। परिसर में आकर भी पीएचडी कोर्स को लेकर की अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पीएचडी कोर्स शुरू होने की कवायद का इंडस विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलजीत एस. कपूर एवं छात्रों एवं छात्रों ​ने स्वागत किया है। इसका लाभ​ हिमाचल के छात्र-छात्राओं को होगा। उन्होंने कहा कि इंडस विश्वविद्यालय में भविष्य में और कोर्स भी शुरु होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement