Petrol, diesel prices continue to hike-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 9:19 pm
Location
Advertisement

पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी, जानिए क्या हैं आज के भाव

khaskhabar.com : बुधवार, 26 सितम्बर 2018 10:12 AM (IST)
पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी, जानिए क्या हैं आज के भाव
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की महंगाई से लोगों को निजात मिलने के आसार कम दिख रहे हैं। देश में लगातार तेल के दामों में बढोत्तरी हो रही है। बुधवार को फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई। तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 14 पैसे और डीजल पर 10 पैसे की बढ़ोत्तरी की है।

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 82.86 रुपए प्रति लीटर कर दिया। वहीं डीजल 74.12 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में बुधवार को पेट्रोल के दाम 90.22 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गए। दो दिन पहले पेट्रोल यहां 90.08 रुपए प्रति लीटर बिक रहा था।

रुपए में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढऩे से देशभर में वाहन ईंधन के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल बुधवार को 82.86 रुपए प्रति लीटर हो गया जो सोमवार को 82.72 रुपए प्रति लीटर पर था।

दिल्ली में सबसे कम टैक्स...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement