Petrol, diesel price reduction, Know how many hours ...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:19 am
Location
Advertisement

पेट्रोल, डीजल के दाम में आई कमी, जानिए कितने घटे दाम...

khaskhabar.com : शुक्रवार, 19 अक्टूबर 2018 11:00 AM (IST)
पेट्रोल, डीजल के दाम में आई कमी, जानिए कितने घटे दाम...
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कमी आई। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल गुरुवार के मुकाबले 24 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का भाव 23 पैसे और चेन्नई में 25 पैसे प्रति लीटर कम हो गया है। डीजल का दाम भी दिल्ली और कोलकाता में शुक्रवार को एक दिन पहले के मुकाबले 10 पैसे प्रति लीटर घट गया। वहीं, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की कमी आई।

दिल्ली में पेट्रोल 82.38 रुपए लीटर और डीजल 75.48 रुपए लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 84.21 रुपये प्रति लीटर और डीजल 77.33 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement