Petrol and Diesel rates down on second continuous day, see...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लगातार दूसरे दिन घटे डीजल और पेट्रोल के दाम, जानें : कितनी राहत मिली

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 जुलाई 2019 10:31 AM (IST)
लगातार दूसरे दिन घटे डीजल और पेट्रोल के दाम, जानें : कितनी राहत मिली
नई दिल्ली। डीजल के दाम में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई और पेट्रोल के दाम में भी उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली। तेल विपणन कंपनियों ने फिर डीजल के दाम दिल्ली में 10 पैसे, कोलकाता में छह पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर घटा दिए हैं। वहीं, पेट्रोल के भाव दिल्ली और चेन्नई में छह पैसे जबकि कोलकाता में तीन पैसे और मुंबई में पांच पैसे प्रति लीटर कम हो गए हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में मंगलवार को पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.90 रुपए, 75.12 रुपए, 78.52 रुपए और 75.70 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं, चारों महानगरों में डीजल के दाम घटकर क्रमश: 66.49 रुपए, 68.48 रुपए और 69.69 रुपए और 70.23 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement