Person arrested for making derogatory remarks against Priyanka Gandhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:06 am
Location
Advertisement

सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, व्यक्ति गिरफ्तार

khaskhabar.com : बुधवार, 01 जनवरी 2020 9:49 PM (IST)
सोशल मीडिया पर प्रियंका गांधी के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, व्यक्ति गिरफ्तार
गोरखपुर। सोशल मीडिया पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। कैंट पुलिस ने रितेश बर्नवाल को कांग्रेस नेताओं द्वारा सोमवार को उसके खिलाफ लिखित शिकायत देने के बाद गिरफ्तार किया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सुनील गुप्ता से मुलाकात की और उन्हें टिप्पणी का एक स्क्रीन शॉट दिखाया, जिसके बाद बर्नवाल के खिलाफ आईटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। साइबर सेल अब इस मामले की जांच कर रही है।

बर्नवाल से पूछताछ की जा रही है और बाद में उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement