Performance of Computer Teachers and Lab Assistant Association-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायक एसोसिएशन का प्रदर्शन

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 दिसम्बर 2017 6:04 PM (IST)
कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायक एसोसिएशन का प्रदर्शन
करनाल । सीएम सिटी करनाल में मंगलवार को हरियाणा प्रदेश से कंप्यूटर शिक्षक और लैब सहायक एसोसिएशन ने सीएम कैंप कार्यालय का किया घेराव किया है। कंप्यूटर टीचर्स और लैब सहायक को आने वाली 31 दिसम्बर को सेवामुक्त किया जा रहा है , 5000 परिवारों को बेरोजगार कर दिया जाएगा , यह लोग रोजगार बचाने की जद्दोजहद में 4 साल से संघर्ष कर रहे है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार के तमाम कैबिनेट मंत्री चुनाव से पहले पहली कलम से पक्का करने का वादा कर चुके है लेकिन सभी वादे झूठे पड़ते नजर आ रहे है । मुख्य माांगो में कंप्यूटर लैब अटेंडेंट और कंप्यूटर शिक्षक को नियमित किया जाए और प्रदेश के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट कंप्यूटर शिक्षक का निम्नतम वेतन 15000 किया जाए ।
कंप्यूटर लैब अटेंडेंट वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के राज्य प्रधान बलराम ने कहा कि प्रदेश के कंप्यूटर लैब अटेंडेंट के साथ सरकार भेदभाव कर रही है। प्रदेश के कंप्यूटर शिक्षक और लैब अटेंडेंट को स्थाई रोजगार ना देकर टुकड़ों में रोजगार दे रही है जिससे प्रदेश के कंप्यूटर शिक्षक और लैब अटेंडेंट का आर्थिक व मानसिक शोषण हो रहा है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement