People with shining sunlight are helpless-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेज धूप व उमस से लोग बेहाल

khaskhabar.com: सोमवार, 01 मई 2017 10:44 PM (IST)
तेज धूप व उमस से लोग बेहाल
सीतापुर। सूरज की तपिश व उमस के तीखे तेवरों से लोग बेहाल रहे। मौसम के सख्त मिजाज और 39 डिग्री पारे ने दिनभर लोगों के पसीने छुड़ाए। पंखे व कूलर गर्मी से राहत देने में नाकाम रहे। बदन झुलसाने वाली तेज धूप को देखते हुए दोपहर केसमय लोग बाहर निकलने से कतराते रहे। लिहाजा, रविवार की छुट्टी लोगों ने घरमें ही बिताई। जिसके कारण शहर की बाजार व सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग बदन को कपड़े से लपेटकर व छाते के सहारेधूप से बचाव का जतन करते दिखे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement