People Will See Indira Gandhi In Her : BJP Ally On Priyanka Gandhi Vadra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:44 am
Location
Advertisement

प्रियंका की राजनीति में एंट्री से शिवसेना खुश, कहा- कांग्रेस को होगा फायदा

khaskhabar.com : गुरुवार, 24 जनवरी 2019 10:30 AM (IST)
प्रियंका की राजनीति में एंट्री से शिवसेना खुश, कहा- कांग्रेस को होगा फायदा
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस ने एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रियंका गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बना दिया। ऐसे में प्रियंका गांधी की राजनीति में औपचारिक एंट्री हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का जनरल सेक्रेट्री नियुक्त किया है। वो फरवरी के पहले हफ्ते में जिम्मेदारी संभालेंगी। बता दे, पूर्वी यूपी में ही पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी और योगी आदित्यनाथ का गढ़ गोरखनाथ भी पड़ता है।

कांग्रेस के इस फैसले को बीजेपी की सहयोगी शिवसेना भी वोट कार्ड बता रही है और प्रियंका गांधी की तुलना उनकी दादी इंदिरा गांधी से की है। शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कांयदे ने कहा, ‘जब वोटर आगामी लोकसभा चुनाव में वोट करने जाएगा, तो उसे प्रियंका में इंदिरा गांधी की छवि नजर आएगी,कांग्रेस के लिए ये बड़ी बात है, पार्टी को इसका फायदा पहुंचेगा।’

प्रियंका की एंट्री से विरोधियों में खलबली...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement