People who are involved in corruption will definitely get the punishment: CM Manohar Lal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:36 pm
Location
Advertisement

भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को दंड अवश्य मिलेगा: CM मनोहरलाल

khaskhabar.com : शनिवार, 07 अप्रैल 2018 12:21 PM (IST)
भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को दंड अवश्य मिलेगा: CM मनोहरलाल
पंचकूला /चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में भर्तियों में भ्रष्टाचार के मामले में कहा कि जो इन लोगों ने किया है उसका दंड उन्हें अवश्य मिलेगा। उन्होंने अपना उदहारण देते हुए कहा कि अगर भ्रष्टाचार के मामलों में ‘‘मैं खुद भी दोषी पाया गया तो कार्रवाई अवश्य होगी’’। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी गिरफ्तार आरोपियों से रिश्वत के रूप में लिए गए पैसे वापस लिए जाएंगे और उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा और उसी का परिणाम है कि नौकरियां पारदर्शी तरीके से और मैरिट के आधार पर मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग में भ्रष्टाचार के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि ये सिस्टम पुराने चले आ रहे हैं और यह सिस्टम आज के नहीं बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमें शिकायतें मिल रही थी जिस पर कार्यवाही करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें दंड अवश्य मिलेगा। मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर सख्त लहजे में अपना उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी मामले में ‘‘मैं खुद भी दोषी पाया गया तो कार्रवाई अवश्य होगी’’। एक प्रश्र के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी जांच की जा रही है और जिस किसी का भी नाम जांच में सामने आएगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी और कार्यवाही करते समय काई बड़ा-छोटा नहीं देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि वे स्वयं भी दोषी होंगे तो उन्हें भी सजा दी जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement