People trouble is still there, no relief after 42 days of notbandi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी को 42 दिन बीत जाने के बाद भी लोगों की परेशानी बरकरार

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 1:59 PM (IST)
नोटबंदी को 42 दिन बीत जाने के बाद भी लोगों  की परेशानी बरकरार
नूहं। नोटबंदी को हुए 42 दिन बीत चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की आवाम से जो 50 दिन मांगे थे ,उसमें अब चंद दिन का समय शेष है। पहले दिन से आज तक बैंक और ए टी एम के बाहर लंबी लाइनों में परेशानी के अलावा कोई राहत भरी खबर नहीं है। सप्ताह में वैसे तो 24 हजार रुपये निकालने की लिमिट रखी गई है ,लेकिन महज 4 से 6 हजार रुपये ही कैश की कमी के चलते मिल रहे हैं। आर बी आई से नई करेंसी की कमी का सामना लगातार बैंक को करना पड़ रहा है। बूढ़े ,जवान ,महिला सब लाइनों में सुबह से शाम तक अपनी बारी के इंतजार में लगे रहते हैं। उसके बावजूद भी कई बार कैश खत्म होने की चिंता सत्ता रही है। सरकार ,प्रशासन , बैंक अधिकारी सब कैशलेस मुहीम पर ध्यान दे रहे हैं ,लेकिन नूंह जिले में ग्रामीण इलाका अधिक होने के चलते स्वाइप मशीनें भी अभी तक छोटे दुकानदार तो दूर पैट्रोल पम्प ,गैस एजेंसी और बड़े दुकानदारों को अभी तक मशीन नहीं मिल पाई हैं। लोग बैंक में आवेदन तो कर रहे हैं ,लेकिन अभी वहां भी मशीनें आने में समय लग रहा है।

[@ खास खबर Exclusive: मुंबई को बना दिया सऊदी अरब]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement